उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड पूरी तरह से बेलगाम : भास्कर चुग

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड पूरी तरह से बेलगाम : भास्कर चुग
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन भास्कर चुग ने आज मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शासन में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड पूरी तरह से बेलगाम हो गया है और जनता को अनाप-शनाप ढंग के बिल भेज रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्रीन कर के नाम पर यूपीसीएल उपभोक्ताओं से मोटी धनराशि वसूल कर रहा है।

भास्कर चुग ने एक बिल का उदाहरण देते हुए बताया कि कुल बिल वन 1189 रुपए का है परंतु इसमें वास्तविक विद्युत मूल्य मात्र 680 रुपए है जबकि ग्रीन कर के नाम पर इस बिल में ₹501 की एक बड़ी धनराशि जोड़ दी गई है।उन्होंने इतने अधिक ग्रीन कर के नाम पर वसूली को पूरी तरह से उचित यही बताया और कहा कि लॉकडाउन से पूरी तरह से परेशान हुई जनता को ग्रीन कर के नाम पर लूटने का यह कार्य राहुल प्रियंका गांधी सेना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके विरुद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रीन कर कुल बिल का 80% के आसपास है जबकि कोई भी कर पांच से 7 परसेंट से अधिक नहीं होना चाहिए. उन्होंने शीघ्र ही मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात भी कही।

इस मौके पर उनके साथ राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव एवं उपाध्यक्ष संदीप कुमार विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल सोनिया जीना अनीता वर्मा शाहनवाज मिर्जा रमेश कुमार आदि मौजूद रहे

देवभूमि खबर

Related articles