गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री बख्तावर सिंह बिष्ट को उनके घर पर जाकर किया सम्मानित
चमोली।राष्ट्रीय पर्व ‘‘गणतंत्र दिवस‘‘ राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्मनिरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना के साथ जिले में बडे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मानाया गया। सभी सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया।
क्लेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने ध्वजारोहण कर कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं देश के संविधान को आत्मर्पित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिकारियों को अपने कत्र्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ परिपालन करने तथा मिलजुल कर टीम भावना से कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी को परिश्रम और मेहनत के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में कोई भी मुकाम हासिल करना कठिन जरूर है, लेकिन नामुमकिन नही है। इसलिए हम सबको जीवन में लक्ष्य बनाकर दृढ संकल्प के साथ परिश्रम करना चाहिए, ताकि सफल होकर हम देश को नई ऊॅचाईयों पर ले जा सके। इस अवसर पर अमर शहीदों के बलिदानों को याद करते हुए शहीद स्मारकों पर माल्यापर्ण कर श्रृद्वा सुमन अर्पित किए गए। वही गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री बख्तावर सिंह बिष्ट को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया गया।

