क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पर्यटन, शिक्षा, फिल्म, एडवेंचर, टूरिज्म आदि पर कार्य कर रही है : सीएम

क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पर्यटन, शिक्षा, फिल्म, एडवेंचर, टूरिज्म आदि पर कार्य कर रही है : सीएम
Spread the love

अल्मोड़ा । सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आज मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए हमारी सरकार पर्यटन, शिक्षा, फिल्म, एडवेंचर, टूरिज्म आदि पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का युवा इनोवेटिव है। विश्वविद्यालय भी बेहतर कार्य कर इस क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा के उन्नयन के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के विविध निर्माण कार्यों के लिए 31.67 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए घोषणाएं की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के लोगो और वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। 

देवभूमि खबर

Related articles