कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए :मुख्यमंत्री

कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए :मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून। सचिवालय में श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ के पुर्ननिर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बर्फवारी के कारण जो कार्य बाधित हुए उन कार्यों में तेजी लाई जाए। श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ के कपाट खुलने से पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण प्रकृति के सभी कार्य पूर्ण किये जाए। सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर ने बताया श्री केदारनाथ में लगभग 180 करोड़ रूपये के कार्य पूर्णता की ओर हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के द्धितीय चरण में 128 करोड़ रूपये के कार्य भी जल्द शुरू किये जायेंगे। वहीं, श्री बदरीनाथ में प्रथम चरण में 245 करोड़ रूपये के कार्यों का प्लान तैयार हो चुका है। यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण प्रकृति के कार्यों को पहले प्राथमिकता दी जायेगी।

देवभूमि खबर

Related articles