नैनीताल भाजपा मंडल ने दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन

नैनीताल भाजपा मंडल ने दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन
Spread the love

ललित जोशी,नैनीताल*

नैनीताल ।प्रदेश के मुख्यमंत्रीत्रिवेंद्र सिंह रावत विगत दिन अपने दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे।भाजपा मंडल नैनीताल की ओर से उनका स्वागत कर,उन्हें निम्न चार सूत्रीय ज्ञापन दिया गया है।
नैनीताल शहर में पानी के बिलों में अकस्मात एवं अप्रत्याशित वृद्धि से जनता त्रस्त है। इसे पूर्व की भांति ही असेसमेंट के आधार पर लागू किये जाने के निर्देश देने की कृपा करें। हल्द्वानी नैनीताल के मध्य, यातायात के दबाव को कम करने ,तथा पर्यटकों की सुविधा एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत, विधायक नैनीताल संजीव आर्य द्वारा पूर्व में, पर्यटन मंत्री, सतपाल महाराज से, रज्जू मार्ग (रोपवे हेतु आगृह किया गया था जिसे उनके द्वारा स्वीकार किया गया था। आपसे सादर अनुरोध है कि, हल्द्वानी नैनीताल के मध्य रोप वे निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें।
नैनीताल का मेट्रोपोल क्षेत्र ,जो कि शहर के मुख्य स्थान पर स्थित है तथा 7:30 एकड़ क्षेत्र में फैला है। इस पर *मल्टीप्लेक्स कार पार्किंग, शॉपिंग सेंटर तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े क्रियाकलाप विकसित किए जाएं।
अन्यथा इतने विस्तृत क्षेत्र में अतिक्रमण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय बन जाने के पश्चात रोजगार परक पाठ्यक्रम भी हस्तांतरित हो गए हैं ।आपसे निवेदन है कि ,कुमाऊं विश्वविद्यालय में उपरोक्त रोजगार परक कार्यक्रमों को ,सरकारी *वित्त पोषक के रूप में, कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रारंभ कराने का कष्ट करें। जिससे स्थानीय युवकों को रोजगार मिल सके तथा उनका पलायन भी रुक सके।यहाँ बता दे कुछ दिन पूर्व व्यापार मंडल के सदस्यों ने बड़े हुए पानी के बिलों को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था। इस बात को भाजपा मंडल व विधायक ने प्रमुखता से उठाया है। उक्त जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार तिवारी ने दी।उन्होंने बताया भाजपा मंडल के सदस्यों को मुख्यमंत्री द्वारा भरोसा दिलाया गया है वह इन प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही करेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles