विधायक बना कर दिया गया सम्मान उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है :गणेश जोशी

विधायक बना कर दिया गया सम्मान उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है :गणेश जोशी
Spread the love

देहरादून।मंदाकिनी विहार विकास समिति के पदाधिकारियों ने विधायक गणेश जोशी से क्षेत्र में सीवर लाईन, 750 मीटर सड़क एवं ब्रह्मावालाखाला में पुल निर्माण की समस्या को दुरस्त करने का अनुरोध किया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधायक जोशी का पुष्पगुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।    

रविवार को मंदाकिनी विहार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक गणेश जोशी ने कहा कि विधायक बना कर दिया गया सम्मान उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि विश्वास, संपर्क एवं स्नेह हमेशा बना रहना चाहिए क्योंकि वह हमेशा ही जनता के सुख-दुख में खड़े रहने को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होने के नाते राजनीति हमारा धर्म है पेशा नहीं। एक फौजी को जनता ने आशीर्वाद दिया, वह तीन-तीन बार विधानसभा का सदस्य बन कर गया, इससे बड़ा सम्मान जनता द्वारा दिया गया और क्या हो सकता है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों के चुनावी मौसम में उतरने पर विधायक जोशी ने कहा कि बरसाती मेंढक निकल कर सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति अपनी कृतज्ञता पूर्ण करता है। जोशी ने प्रमुख सचिव लोनिवि विभाग के साथ बैठक कर पुल की समस्या को भी हल करने का विश्वास दिलाया।     

इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष उषा गोदियाल, सचिव केपी शुक्ला, भाजपा नेता आरएस परिहार, मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, पार्षद चुन्नीलाल, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल, आशीष थापा सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles