HTML tutorial
HTML tutorial

चमोली प्राकृतिक आपदा :कालेश्वर से 01 शव हुआ बरामद ,133 अभी भी लापता

चमोली  प्राकृतिक आपदा :कालेश्वर से 01 शव हुआ बरामद ,133 अभी भी लापता
Spread the love

चमोली ।जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की खोजबीन लगातार जारी है। शुक्रवार कालेश्वर से 01 शव बरामद हुआ। जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आपदा में लापता 206 लोगों में से अब तक 71 लोगों के शव और 30 मानव अंग बरामद किए जा चुके है तथा 133 अभी लापता चल रहे है जबकि दो व्यक्ति पूर्व में सुरक्षित मिले थे। अब तक मिले शवों में से 41 की शिनाख्त की जा चुकी है। वही शुक्रवार को जोशीमठ में एक मानव अंग का दाह संस्कार भी किया गया। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खोजबीन जारी है। 

जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 38 मृतकों के परिजनों, 12 घायलों तथा एक परिवार को गृह अनुदान मुआवजा राशि जारी की जा चुकी है। वही प्रभावित क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य शिविरों में जिला प्रशासन द्वारा अब तक 2271 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और 251 पशुओं की चिकित्सा के साथ दवा एवं 159 फीड ब्लाक वितरित किए गए। प्रभावित परिवारों को 588 राशन किट व 47 सोलर लाइट वितरण के अतिरिक्त तोपोवन और रैणी में संचालित राहत शिविरों में अब तक 10763 लोगों को भोजन कराया गया। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, खाद्यान्न आपूर्ति सुचारू है। नीति-मलारी हाईवे पर रैणी में बीआरओ वैली ब्रिज बनाने में जुटा है। यहां पर दोनो ओर पुल का एबेडमेंट तैयार कर लिया गया हैै और जल्द ही बैलीब्रिज निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles