श्रीमती अलकनंदा अशोक ने पुलिस लाईन में किया सेनेटरी पैड मशीन का शुभारम्भ
देहरादून।उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस लाईन रेस कोर्स में सैनिटरी पैड मशीन लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सयुक्त सचिव लता रावत ने एसोसिएशन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक ने सेनेटरी पैड का शुभारंभ किया।
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अलकनंदा अशोक ने बताया कि विभाग में ड्यूटीरत महिला पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को सेनेटरी पैड इसीलिए उपलब्ध कराया जा रहा है क्योंकि महिला अधिकारी/ कर्मचारी की ड्यूटी की व्यस्तता से दौरान अपने लिए सेनेटरी पैड नही खरीद पाती या फिर वर्दी में होने के कारण सेनेटरी पैड लेते समय थोड़ा शर्म महसूस करती हैं। भविष्य में उत्तराखंड पुलिस के सभी 156 थानों, पीएसी व आईआरबी की सभी महिला बैरिकों में सेनेटरी पैड मशीन लगायी जानी व जिन जनपदों में पुलिस माॅर्डन स्कूल नही है उन जनपदों में पुलिस माॅर्डन स्कून खोला जाना प्रस्तावित है ।इसके अतिरिक्त महिला पुलिस अधिकरियों/कर्मचारियोंका अपनी ड्यूटी और दैनिक दिनचर्या में व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान न रख पाने के कारण निकट भविष्य में पुलिस लाइन देहरादून में एक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पहले दिन महिला पुलिस कर्मियों का व दूसरे दिन पुलिस परिवार की महिलाओं का सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर ,एनीमिया आदि बीमारियों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा ।
इस अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में उपवा की अध्यक्षा श्रीमती अलकनंदा अशोक कुमार, उपाध्यक्षा श्रीमती आकांशा सिन्हा, संयुक्त सचिव श्रीमती लता रावत, सचिव श्रीमती रूपाली, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्रीमती रिदिम अग्रवाल,श्रीमती शीबा, श्रीमती दीपाली, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शाहजहां अंसारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती जया बलूनी, क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी सुश्री पल्लवी त्यागी, क्षेत्राधिकारी डालनवाला श्रीमती जूही मनराल व महिला सबइन्सपेक्टर, महिला आरक्षी व पुलिस परिवार की महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

