कांग्रेस ने किया बूथ कमेटी का गठन शुभान व देवेश बने अध्यक्ष

कांग्रेस ने किया बूथ कमेटी का गठन शुभान व देवेश बने अध्यक्ष
Spread the love

रिपोर्ट ।ललित जोशी 
नैनीताल। आने वाले विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट से कांग्रेस भी जगह जगह मोर्चा  खोल रही है जिसके क्रम में आज सरोवर नगरी नैनीताल के स्नोव्यू क्षेत्र में कांग्रेस ने बूथों में जाकर गठन किया।यहाँ बता दें जैसे-जैसे उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते जा रहा हैं वैसे-वैसे ही राजनीतिक पार्टिया भी सक्रिय हो चुकी है।

आज बैठक की अध्यक्षता अनुपम कबड़वाल ने की व संचालन महामंत्री कैलाश अधिकारी ने किया।इस दौरान बूथ कमेटी 69 का अध्यक्ष शुभान अली, व बूथ 70 का अध्यक्ष देवेश कुमार को बनाया गया।
 भाजपा कांग्रेस व आप पार्टी तीनों ही जनता तक पहुंचने के लिए अपने-अपने स्तर से प्रयास करने लगे हैं। जिसके लिए अब कांग्रेस भी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से सक्रिय करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने लगी है।

इस दौरान धीरज बिष्ट,धर्मा चंदेल,अंकित चंद्रा, बंटू आर्य,सरस्वती देवी,मुन्नी,शोभा देवी,कमला देवी,चेतना देवी,विद्या आर्य,मनीष कुमार,संदीप कुमार,पंकज कुमार शिवा,अजय बिष्ट,अभिषेक तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles