तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की

तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की
Spread the love

देहरादून।चार धामों के तीर्थ पुरोहितों एवं हकहकूकधारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके आवास पर मुलाकात कर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जल्दी ही तीर्थ पुरोहितों को आमंत्रित कर वार्ता करेंगे ।

प्रेस को जारी बयान में चारधाम पंचायत के प्रवक्ता डॉ बृजेश सती ने बताया कि सोमवार को चार धामों के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की । कहा कि देवस्थानम बोर्ड को भंग किया जाना चाहिए । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वे इस संदर्भ में जल्दी ही तीर्थ पुरोहितों के साथ एक बैठक कर इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के देवस्थानम बोर्ड के पुनर्विचार संबंधी संकेत दिए जाने पर भी आभार व्यक्त किया तथा आग्रह किया कि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए इस एक्ट को समाप्त किया जाना चाहिए।

चार धाम के प्रतिनिधिमंडल में संजीव सेमवाल, डा बृजेश सती, सुरेश सेमवाल, उमेश सती, प्रवीण ध्यानी, अनुरूद उनियाल, महेश सेमवाल, आलोक आदि शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles