HTML tutorial
HTML tutorial

होटल कर्मचारियों की माँग के सम्बंध में भाजपा मंडल ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

होटल कर्मचारियों की माँग के सम्बंध में भाजपा मंडल ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन
Spread the love

रिपोर्ट ।ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में विगत कई दिनों से होटल मन्नु महारानी से कोरोना काल के दौरान लगभग तीन दर्जन कर्मचारियों को निकाल दिया गया था ।जिसके चलते कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया साथ ही साथ अनशन भी शुरू कर दिया जिसमें कई सगंठनों का समर्थन मिलता जा रहा था।

यहां विधायक संजीव आर्य की उपस्थिति में ,भाजपा मंडल नैनीताल ने , जिलाधिकारी नैनीताल से, मनु महारानी होटल कर्मचारियों की समस्या हल करने की मांग की। उक्त जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार तिवारी ने दी।उन्होंने बताया शहर के विख्यात, मनु महारानी होटल प्रशासन द्वारा, कोविड- कॉल के दौरान निकाले गए कर्मचारियों द्वारा , लंबे समय से ,उन्हें बहाल किए जाने संबंधी मांग की जा रही है ,किंतु अभी तक इसका कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला है।
इसका संज्ञान लेते हुए , भाजपा नगर मंडल नैनीताल द्वारा, जिला प्रशासन नैनीताल , से मनु महारानी के कर्मचारियों की समस्या हल करने की पहल की गई।
, विधायक संजीव आर्य की उपस्थिति में ,भाजपा नगर मंडल नैनीताल द्वारा,जिलाधिकारी नैनीताल से मनु महारानी के कर्मचारियों की समस्या हल करने हेतु वार्ता की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि, शीघ्र दोनों पक्षों ,अर्थात होटल प्रशासन ,तथा कर्मचारियों के बीच, मध्यस्थता कर समस्या का निराकरण किया जाएगा।

भाजपा शिष्टमंडल में ,आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद पडियार , भूपेंद्र बिष्ट, दया किशन पोखरिया, तथा रुचिर साह आदि शामिल थे
मनु महारानी कर्मचारियों में ,विमला फर्त्याल, नयन पपोला, वीरेंद्र खंक्ररियाल, विकास जोशी ,तथा महिपाल आदि थे
मन्नु महारानी होटल के कार्यरत हड़ताली कर्मचारियों की समस्या सुन भाजपा संगठन व सरकार की ओर से समस्या के समाधान करने का आश्वासन व समर्थन दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, विधानसभा प्रभारी सोशल मीडिया विश्वकेतु वैद्य,नगर मंत्री संजय कुमार, वैभव जोशी भाजयुमो नैनीताल।

देवभूमि खबर

Related articles