कुम्भ और चारधाम यात्रा की सफलता के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं : मुख्यमंत्री

कुम्भ और चारधाम यात्रा की सफलता के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं :  मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक में कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ और चारधाम यात्रा की सफलता के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। कुम्भ का पहला स्नान बहुत सफल रहा है। आगे के महत्वपूर्ण स्नानों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी। इसके लिए समय से व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। कुम्भ मे क्राउड मैनेजमेंट की पूरी तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए। यदि और अधिक फोर्स की आवश्यकता हो तो इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री ोगी आदित्यनाथ ने भी कुम्भ हेतु और फोर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles