सीमा सुरक्षित रहेगी तो हमारा देश सुरक्षित होगा : राम चन्द्र उपाध्याय

सीमा सुरक्षित रहेगी तो हमारा देश सुरक्षित होगा : राम चन्द्र उपाध्याय
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी।
नैनीताल।। भारतीय अंत्योदय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक राम चन्द्र उपाध्याय ( गुरूजी ) ने हमारे संवाददाता ललित जोशी को एक भेंट में बताया भाजपा व कांग्रेस एक दूसरे के पहलू हैं इनका इस्तेमाल दिल्ली से होता है। यहाँ बता दे श्री उपाध्याय राजकीय पोलटेक्निक उत्तरकाशी से प्रधानाचार्य के पद से अवकाश प्राप्त है। श्री उपाध्याय ने कहा उत्तराखंड में अंत्योदय पार्टी 2022 में उत्तराखंड विधानसभा के दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसकी शुरुआत धरमपुर, पुरोला से तैयारी की जा रही है । पार्टी में अभी तक 20 हजार सदस्य उत्तराखंड से जुड़ चुके हैं। एक प्रशन के जवाब में गुरुजी ने बताया उनकी पार्टी पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, व उत्तराखंड में कार्य कर रही है।

श्री उपाध्याय ने कई दिनों से प्रसिद्ध होटल मन्नु महारानी के द्वारा निकाले गए कर्मचारियों को जिनका धरना प्रदर्शन यहाँ सरोवर नगरी में जारी है अपनी पार्टी से समर्थन देकर उनकी मांगों को जायज बताते हुए पार्टी स्थर पर सरकार से बात किये जाने की बात कही।उनका यह भी कहना है सीमा सुरक्षित रहेगी तो हमारा देश भी सुरक्षित होगा।उन्होंने चीन को भी आड़े हाथों लिया कहा चीन देश किसी का नही हुआ यह धोखेबाज है इस पर कभी विस्वास नही करना चाहिये। एक जवाब में उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आप पार्टी से कोई समझौता नहीं किया जायेगा यूकेडी पार्टी से समझौता किया जा सकता है। भारतीय राष्ट्रीय अंत्योदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवीर तलवार की प्रसंशा करते हुए कहा कि पार्टी आर्थिक रूप से धन से कमजोर होने के कारण फिर भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।उन्होंने बताया कि कई समाजसेवी लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।उन्होंने इस बात से भी इंकार नहीं किया आने वाला युद्ध अब पानी के लिये होगा।श्री उपाध्याय ने कहा वह उत्तराखंड आंदोलन में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

देवभूमि खबर

Related articles