HTML tutorial
HTML tutorial

रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, तीन आरोपी हिरासत में

Spread the love

नैनीताल। रामनगर स्थित डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को तेल डालकर आग लगाने की धमकी देने और लोक सेवक के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। मामला पूर्व छात्रसंघ चुनाव से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को रामनगर डिग्री कॉलेज में शासन के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाना था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नैनीताल, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और आम जनता के शामिल होने का प्रस्ताव था। अभियान का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करना था।

कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन युवक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्होंने अगले दिन सुबह 10:30 बजे एकत्र होकर ज्ञापन देने और कार्रवाई नहीं होने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने कोतवाली रामनगर में प्राथमिकी संख्या 319/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 224 और 351(1) में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, इस प्रकार की धमकी लोक सेवक के पदीय दायित्वों के निर्वहन में बाधा डालने और भय उत्पन्न करने से संबंधित है।
नामजद आरोपी

पुलिस के अनुसार, मामले में अनस सिद्दीकी (21 वर्ष), पुत्र जुल्फकार सिद्दीकी, निवासी शक्तिनगर, पूछड़ी, रामनगर; कपिल बिष्ट (26 वर्ष), पुत्र त्रिलोक सिंह बिष्ट, निवासी किशनपुर, छोई, रामनगर; तथा सानिब सिद्दीकी (24 वर्ष), पुत्र अजीम, निवासी टांडा, रामनगर को नामजद किया गया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।

 

देवभूमि खबर

Related articles