राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में पुरातन छात्र परिषद की बैठक 8 अप्रैल को प्रस्तावित
टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में पुरातन छात्रों के सम्मेलन को लेकर हुई बैठक में पुरातन छात्र परिषद की बैठक 8 अप्रैल को किया जाना प्रस्तावित किया गया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी, प्राचार्य कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया , जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के पुरातन छात्रों का सम्मेलन पर चर्चा की गई ।जिसमें निर्णय लिया गया कि पुरातन छात्र -छात्र परिषद की बैठक 8 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे कक्ष संख्या चार में आयोजित की जाएगी ।
पुरातन छात्र परिषद की संयोजिका डॉ शालिनी रावत ने कहा कि सभी पुरातन छात्र -छात्राओं से अनुरोध किया गया कि वह कोविड-19 के मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए मास्क पहनते हुए एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए उक्त सभा में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर रेनू नेगी, पुरातन छात्र परिषद समिति के सदस्य डॉ प्रीति शर्मा, डॉ सुशील कगड़ियाल एवं अन्य प्राध्यापकों में डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ डीपीएस भंडारी डॉ अरुणा पी सूत्राधर, साक्षी शुक्ला, नवीन रावत आदि मौजूद थे।

