डीएम देहरादून ने ली एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

डीएम देहरादून ने ली एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक
Spread the love

देहरादून । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी देहरादून में विद्यालय की जिला स्तरीय प्रबन्धन समिति की प्रथम बैठक जिलाधिकारी/अध्यक्ष विद्यालय समिति डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यालय की प्रगति की जानकारी प्राप्त करने पर विद्यालय के प्राचार्य ने प्रगति आख्या समिति के समक्ष प्रस्तुत की। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालय में काॅमर्स कोटे की खाली सीटों को साईंस एवं आर्टस के बच्चों से भरी जाएं साथ ही वेकेशनल कोर्सेज चलाए जाए इसके लिए विशेषज्ञ अध्यापकों को भी बुलाया जाए।

बैठक में उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया, समिति के सदस्य मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ अनूप कुमार डिमरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पाण्डे, खण्ड शिक्षा अधिकारी पूजा दानू, विद्यालय के प्राचार्य डाॅ डाॅ जी.सी बडोनी एवं उप प्राचार्य सुधा पैन्यूली उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles