डॉ सभरवाल के निधन से अपूरणीय क्षति हुई : उपमा
देहरादून ।उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवम संरक्षक प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ भारत सभरवाल के निधन पर उपमा ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी ।उनका कोरोना संक्रमण के कारण मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था ,कल रात देर रात्रि में उनका निधन हो गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग ने बताया कि 2001 में उपमा के गठन से लेकर अब तक डॉ भारत सभरवाल निरन्तर सभा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे ,साथ ही जन सेवा के निहित कई अन्य समाजसेवी संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।अपने क्लीनिक के माध्यम से आम जन को सस्ती स्वास्थ सेवाएं प्रदान करते हुए हमेशा आम जन की पीड़ा को समझते हुए गरीब एवम असहायों की सेवा निरन्तर करते रहे।
उन्होंने कहा कि जन सेवा के अंतर्गतअपने पिता डॉ कस्तूरी लाल जी की स्मृति में मन्नू गंज में गोपाल भवन के नाम से सामुदायिक केंद्र का भी निर्माण कराया।जहां लोग अपने सुख दुख के लिए सामुदायिक भवन का इस्तेमाल करते हैं।
विगत वर्ष लोकडॉन के दौरान मास्क ,सैनिटाइजर,दवाइयां, राशन की किटें बांटकर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की किंतु दुर्भाग्य से वो स्वंयम को कोरोना संक्रमण से नही बचा पाए और काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया।
आज उत्तरांचल पंजाबी महासभा को डॉ भारत सभरवाल जी के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
श्रद्धाजंलि देने वालों में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री तिलकराज बेहड़ ,प्रदेश महामंत्री श्री हरीश नारंग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभाष कोहली , संरक्षक श्री राकेश ओबेरॉय, श्री सतपाल कोचर, श्री प्रदीप सचदेवा , श्री राजकुमार अरोरा, श्री दिनेश मानसेरा, विधायक श्री हरबंस कपूर, स. हरभजन सिंह चीमा, श्री प्रदीप बत्रा, श्री उमेश शर्मा “काउ”, श्री राजकुमार ठुकराल, श्री लाल चंद शर्मा, स नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा,श्री प्रेम कश्यप, डी एस मान, युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील मस्सोन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा डोरा, श्रीमती संतोष कश्यप, स गुरदीप सहोत्रा,श्री गोपाल पूरी,पंकज मस्सोन, प्रदेश मंत्री श्री राकेश मल्होत्रा, स मेजर सिंह,श्री अनिल बांगा, संगठन मंत्री गढ़वाल श्री राजीव सच्चर, महानगर अध्यक्ष स पी एस कोचर, महामंत्री श्री गोविंद मोहन,स जसबीर बग्गा, स रविन्दर सिंह आनन्द,रवि मल्होत्रा, युवा इकाई महानगर अध्यक्ष स संतोख नागपाल, महामंत्री रमन अलग, नवीन सडाना, स गुरजिंदर सिंह , महिला इकाई महानगर अध्यक्ष श्रीमती कोमल वोहरा ,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विनय कोहली, मंत्री श्री सुनिल बांगा ,उपाध्यक्ष भरी अनिल मारवाह,महानगर कोषाध्यक्ष श्री सुमित वासुदेव, सचिन आनन्द, महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष अहरिमती शिल्पी अरोरा ,महामंत्री अनु कक्कड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री नीरज कोहली, गढ़वाल प्रभारी श्री किशोर अरोरा, हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार, रुड़की अध्यक्ष श्री नवीन गुलाटी, रुद्रपुर अध्यक्ष श्री केवल बत्रा , ऋषिकेश अध्यक्ष श्री केवल लाम्बा, डोईवाला अध्यक्ष भरी मनीष नारंग, प्रेमनगर अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा, महामंत्री वीरेंद्रपाल सिंह डिंपी, मसूरी अध्यक्ष स एम पी एस खुराना ,हल्द्वानी से संरक्षक श्री कश्मीरी लाल साहनी ,हल्द्वानी अध्यक्ष श्री नवीन सडाना,
ऋषिकेश महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती नीलम।खुराना, रूड़की अध्यक्ष,श्रीमती पूजा नंदा, रुद्रपुर अध्यक्ष डॉ रचना नेद अपनी शोक सम्वेदनाएं प्रकट की ।

