कोविड-19 के संक्रमण को रोकने को लेकर विभिन्न कार्यवाहियां की गई,

Spread the love

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड।

पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय देहरादून के सभागार में कोविड संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों के संदर्भ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 की द्वितीय लहर के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को रोकने को लेकर विभिन्न कार्यवाहियां की गई, उक्त कार्यवाहियों के अंतर्गत मास्क न पहनने को लेकर 1,13,977 चालान, सोशल डिस्टैसिंग एवं अन्य कोरोना संक्रमण के नियमों के उल्लंघन को लेकर 1,05,763 उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा 81/82 के दौरान 6352 कार्यवाहियां तथा डी0एम0 एक्ट/एम0एस0 एक्ट आईपीसी के अंतर्गत 268 मुकदमो में 374 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी। इस प्रकार कुल 2,26,466 कार्रवाइयों में 373.12 लाख का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पुलिस द्वारा 4,49,116 मास्क वितरित किये गए।

देवभूमि खबर

Related articles