उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी श्री जगत सिंह चौहानके निधन पर किया शोक व्यक्त

उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी श्री जगत सिंह चौहानके निधन पर किया शोक व्यक्त
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने राज्य कर मुख्यलया में तैनात वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी श्री जगत सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री चौहान चार दिन पूर्व सांस लेने में दिक्कत के चलते कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती थे।

आज सुबह लगभग 3.30 बजे राज्य कर मुख्यलया में तैनात वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी श्री जगत सिंह चौहान का कैलाश हॉस्पिटल में देहांत हो गया। श्री चौहान को चार दिन पूर्व सांस लेने में दिक्कत के चलते कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया था वो कोविड से संक्रमित थे । उनके निधन की सूचना से राज्य कर मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी व प्रांतीय संगठन अत्यंत शोक में है। स्वर्गीय चौहान अपने पीछे 2 बेटे जो अभी छोटे है व पत्नी को छोड़ गए। आज

प्रांतीय संगठन व कर्मचारियों ने स्वर्गीय चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए व उनके परिवार को ये दुख सहने की हिम्मत हेतु प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करने वालो में प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन नेगी, महामंत्री राकेश चंद्र जखमोला ,देवेंद्र रावत, सेवा संघ के अध्यक्ष यशपाल , केशव उनियाल, ध्यान सिंह रावत,कैलाश बिष्ट, भरत सिंह राणा, सुल्तान तोमर ,उमा दत्त जुगरान वीरेंद्र तोमर सुनील कुमार, सुरेश शर्मा, सुरक्षा,सचिन सैनी, राजेन्द्र बोरा भानु रावत, रणवीर, रविंदर, गीता राम, रघुवीर तोमर , एजाज बैग,दारा सिंह, आदि काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles