डिक्सन ने की सरकार को 50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स और देहरादून में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 50 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत
देहरादून।कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने कोविड-19 से लड़ाई के लिए 50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स और देहरादून में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सरकार को 50 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।
सचिवालय परिसर में आयोजित सूक्ष्म कार्यक्रम में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के प्रेसिडेंट राजीव लोनियाल ने यह ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री को भेंट किए। इन कंसेंट्रेटर्स को उन पर्वतीय जिलों को भेजा जाएगा जहां इनकी आवश्यकता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बड़े शहरों, जिला अस्पतालों के बाद अब प्राथमिक व सामुदायिक केंद्रों के स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड का आभार प्रकट किया ।

