HTML tutorial
HTML tutorial

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप, पटेलनगर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप, पटेलनगर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी की बात करने पर गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप में पटेलनगर पुलिस ने 40 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पटेलनगर निवासी एक युवती ने कोतवाली पटेलनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि रोहित छाबड़ा पुत्र राजकुमार छाबड़ा, निवासी बालाजी अपार्टमेंट, देहराखास ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो अभियुक्त ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।

युवती की शिकायत के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 897/2026, धारा 351(2), 352 एवं 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 नवंबर 2026 को अभियुक्त रोहित छाबड़ा (40 वर्ष) को देहराखास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक शिखा तेग्रवाल एवं कांस्टेबल अनोज राणा शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles