पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जनपद कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
देहरादून।पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र एवं समस्त जनपदों के प्रभारियो के साथ जनपदों द्वारा कृत कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
समीक्षा के दौरान पुलिस महानिदेशक ने समस्त जनपद प्रभारियों को सोशल डिस्टेन्सिगं पर होने वाले चालान की धनराशि मात्र रू0 100.00 होने के कारण अधिकतर व्यक्तियों द्वारा सोशल डिस्टेन्सिगं का पालन न किये जाने पर जुर्माना राशि बढाने का सुझाव दिया ।
पुलिस महानिदेशक ने जनपदों में कोविड से संक्रमित हुए पुलिसकर्मी एवं उनके परिवार वालों की स्थिति एवं वेलफेयर के सम्बन्ध में जनपद प्रभारियों को उनका विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया ।उन्होंने
प्रदेश में जिन स्थानों की सुरक्षा हेतु पी0ए0सी0 की स्थाई ड्यूटियां नियत हैं वहां पर पी0ए0सी0 के जवानों हेतु स्थाई बैड लगाने एवं ऐसे स्थानो पर जहाँ पर पी0ए0सी0 की अस्थाई ड्यूटियां रहती है, वहां पर सम्बन्धित जनपद प्रभारी को पी0ए0सी0 के जवानों हेतु फोल्डिंग चारपाई रखने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस महानिदेशक ने जनपद से प्रभारियों को निर्देशित किया कि मिशन हौंसला में अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को साप्ताहिक रिवार्ड दिया जाय, बहुत अच्छा कार्य करने वाले कर्मी का नाम पुलिस मुख्यालय भेजा जाय जिसे मुख्यालय स्तर से रिवार्ड दिया जाएगा एवं अति उत्तम कार्य करने वाले कर्मी को पुलिस मुख्यालय द्वारा मेडल भी दिया जाएगा।
उपरोक्त मीटिंग में श्री पी0वी0के0 प्रसाद- अपर पुलिस महानिदेशक, पी0ए0सी0, श्री अभिनव कुमार- अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री वी मुरूगेशन- पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री अमित सिन्हा- पुलिस महानिरीक्षक, पी0/एम0, श्री ए0पी0 अंशुमान- पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एंव सुरक्षा, श्री पुष्पक ज्योति- पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, श्री नीलेश आनन्द भरणे- पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती रिधिम अग्रवाल- पुलिस उपमहानिरीक्षक, माॅर्डनाईजेशन के अतिरिक्त अन्य अधिकारियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया।

