उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर किया शोक व्यक्त
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने उत्तराखण्ड के गौरव चिपको आन्दोलन के सिपाही व पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा के निधन से उत्तराखण्ड ही नही बल्कि पूरे समाज को पर्यावरण की रक्षा करने के साथ ही हमे बेहतरीन सीख देने वाले महान व्यक्तित्व की कमी कभी पूरी नही हो पायेगी।
रामलाल खंडूड़ी व प्रदीप कुकरेती के साथ ओमी उनियाल ने कहा चिपको आन्दोलन से लेकर टिहरी बांध का संघर्ष व अनेक समाजिक आन्दोलन की लो जलाने वाले एक अंतर्राष्टीय हस्ती का जाना हमारे लिए एक बड़ी क्षति है़ जिसे कभी हम ताउम्र पूरी नही कर पाएंगे। सुंदरलाल बहुगुणा जी ने इतनी बड़ी शख्सियत होते हुए भी हमेशा सामान्य जीवन यापन किया और हमेशा पूरी दुनिया को पेड़ लगाने से लेकर हमारी नदियो व गाड़ गधेरे को बचाने के साथ पर्यावरण पर सकरात्मक सन्देश दिया और पहाडो पर चीड़ से होने वाले नुकसान से बार बार अवगत कराते थे।
राज्य आंदोलनकारी मंच उनके योगदान को हमेशा याद रखते हुए श्रद्धा सुमन करने वालो में मुख्यतः सुशीला बलूनी , जगमोहन सिंह नेगी , ओमी उनियाल , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , रविन्द्र जुगरान , मोहन खत्री , पुष्कर बहुगुणा , अनूप नौटियाल,सुरेश नेगी , भानु रावत , सुरेश कुमार , वेदा कोठारी , शिवानंद चमोली , जयदीप सकलानी , अरुणा थपलियाल , राकेश नौटियाल , सुलोचना भट्ट , विजय लक्ष्मी गुंसाई , वीरेन्द्र सकलानी , गौरव खंडूड़ी , सुमित थापा , सतेन्द्र भण्डारी , कमला कंडारी , प्रभात डन्ड्रियाल आदि थे।

