देहरादून विष्णुपुरम विकास समिति ने जल भराव की समस्याओं को लेकर मेयर देहरादून को सौंपा ज्ञापन
देहरादून ।बेमौसम बारिश देहरादून में आफ़त बनती जा रही है देहरादून में कल से हो रही बारिश से विष्णुपुरम अपर नकरोंदा में जलभराव से आम जनजीवन अस्त व्यस्त होने से यहाँ पर लेन न० -2 में मुख्य मार्ग में सड़क पर पानी भरने से लोगों को घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है इसको देखते हुए विष्णु विहार समिती ने देहरादून मेयर को ज्ञापन सौंपा।
समिति के अध्यक्ष शेर सिंह बर्त्वाल ने बताया कि इस सम्बंध में पूर्व में मेयर एवं पार्षद को भी ज्ञापन दिया गया है तथा कई बार मौखिक रूप से भी शिकायत की जा चुकी है परंतु कोई भी सुध लेने को तैयार नहीं है। यहाँ के निवासी अभी दहशत में है की जब इतनी बारिश में यह पर यह स्थिति है तो आने वाली बरसात में क्या स्थिति होगी।
महासचिव सुबोध मनोड़ी ने कहा की आने वाली बरसात में यही स्थिति रही तो लोगों के घरी में भी पानी भर जाएगा प्रशासन को शीघ्र ही इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए जिससे लोगों की समस्या का निराकरण हो सके।


