उत्तराखंड पुलिस ने किया विदेशी व्यापारियो द्वारा भारत के बैंक खातो के माध्यम से की जा रही ऑनलाईन धोखाधड़ी का पर्दाफाश
देहरादून।उत्तराखंड पुलिस ने विदेशी व्यापारियो द्वारा भारत के बैंक खातो के माध्यम से की जा रही ऑनलाईन धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए आम जनता को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद पावर बैंक नामक एप में निवेश कर पैसे दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले अन्तराष्ट्रीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार किया।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक मुख्य प्रवक्ता अभिनव कुमार ने बताया कि शासन और पुलिस महानिदेशक की मंशा सायबर क्राइम में उत्तराखंड पुलिस और एक्सपर्ट्स तैयार करे । सायबर क्राइम में जो शिकायतें आती हैं उनको गंभीरता से लेते हुए उन पर तुरंत कार्यवाही की जाय। उन्होंने बताया कि ।अभियोग में प्रकाश मे आया है कि कुछ विदेशी बिजनेसमैन भारत में कुछ निवेशको से दोस्ती कर उनको भारत में विभिन्न व्यापार के नाम पर अपने साथ कमीशन देने के नाम पर जोड़ते है। इसी क्रम में इस अभियोग में प्रकाश मे आया कि इस प्रकार विभिन्न ऑनलाईन एप पूर्व में लोन प्रदान करती थी। अब अपराध के तरीके मे बदलाव कर ये लोगो का विश्वास जीतकर रिचार्ज एवं पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर धनराशि निवेश करवाते है । भारत के नागरिको के ही बैंक खाते और उनके मोबाईल नम्बर का प्रयोग किया जाता है। प्रारम्भ मे कुछ व्यक्तियों को पैसे वापस भी किये जाते है जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार से इनका यह अन्तराष्ट्रीय संगठित अपराध पूरे देश मे पैर पसार सके ।
डीआईजी प्रवक्ता आनंद नीलेश भरने संबंधित मामले को विस्तार से बताते हुए बताया की उक्त मामले में नेटवर्क अपराधी प्रतिदिन करोड़ो धनराशि एक खाते से दूसरे खाते और उसके आगे विभिन्न खातो में स्थानान्तरित कराकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास करते है । अपराध में प्रयोग बैंक खाते विभिन्न फर्जी कम्पनियों के नाम से रजिस्ट्रारऑफ कम्पनीज में पंजीकृत है। इसी प्रकार 25 एप जो संदिग्ध कार्य मे लगी है उनकी सूची प्राप्त हुयी है। यह भी पाया गया कि इस धनराशि को क्रिप्टो करेंसी मे बदलकर यह विदेश राष्ट्रो मे भेजी जा रही है, जहा इसको स्थानीय मुद्रा में परिवर्तित कर दिया जाता है । इस प्रकार भारत के पैसे को अन्य राष्ट्र की मुद्रा मे परिवर्तित करने का एक बहुत बड़ा संगठित अन्तराष्ट्रीय गिरोह चल रहा है, और इस प्रकार इसके अपराध का तरीका प्रकाश मे आ चुका है । इस तरह के प्रकरण में 20 अन्य शिकायते भी प्राप्त हुयी है जिनका परीक्षण किया जा रहा है ।

