व्यापार मण्डल हाथीबड़कला ने नई एसओपी जारी कराने पर मंत्री गणेश जोशी का किया धन्यवाद
देहरादून।व्यापार मण्डल हाथीबड़कला ने नई एसओपी में वाणिज्य प्रतिष्ठान को 8बजे से 5 बजे तक स्वीकृति दिलाने पर कोविड प्रभारी एवं मंत्री श्री गणेश जोशी को पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद व्यक्त किया।
संगठन मंत्री पियूष कुमार मौर्य ने बताया की लगभग 42 दिन से बन्द पड़े समस्त व्यापार को जोशी के अथक प्रयासों से सप्ताह मे 3 दिन के लिये सुबह 8 बजे से 5 बजे तक के लिये खोल दिया गया है, व्यापार मण्डल ने साथ ही मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत एवं मंत्री श्री सुबोध उनियाल का भी आभार प्रकट किया ।
मंत्री जोशी ने कहा है की वो सदैव व्यापारियों की समस्याये सुनते रहेंगे, और सम्बन्धित समस्याओ के समाधान का प्रयास करते रहेंगे।
इस मौके पर व्यापार मण्डल हाथीबड़कला के संरक्षक श्री विनय अग्रवाल , सुनील अग्रवाल , अध्यक्ष दीपक खत्री, महासचिव ललित बोरा, अंकित अग्रवाल, राहुल कन्नौजिया, राजेश, भूपेंद्र, धर्मेंद्र, गौरव अग्रवाल इत्यादि मौजूद रहे ।

