प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नकरौंदा में जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न किट की वितरित
देहरादून।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने आज नकरौंदा में एआईसीसी सदस्य श्री एसपी सिंह व सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी के सहयोग से जिला परवादून कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में शिरकत कर जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न किट वितरित की।
इस दौरान परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, प्रदेश सचिव कमर खान ताबी, नवीन पयाल व अन्य मौजूद रहे ।

