बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात,सीएम ने दिया सहयोग का भरोसा

बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात,सीएम ने दिया सहयोग का भरोसा
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से आज बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने विभिन्न श्रेणी की भूमि के नियमितीकरण में हो रही परेशानियों के साथ ही अन्य समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्हें किसी बात पर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

देवभूमि खबर

Related articles