जिलाधिकारी ने सीएमओ डाॅ अनूप कुमार डिमरी को स्थानान्तरण होने पर शाॅल भेंट कर सम्मानित किया
देहरादून ।जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ अनूप कुमार डिमरी को कलक्ट्रेट ऋषिपर्णा सभागार में स्थानान्तरण होने पर शाॅल भेंट कर सम्मानित किया ।
उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी तथा चिकित्सा विभाग के सहयोग से कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर में विकट परिस्थितियों के दौरान टीम भावना से कार्य करते हुए नियंत्रण पाया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ डिमरी का स्थानान्तरण चिकित्सा महानिदेशालय में हो गया है।
ज्ञातव्य है कि डाॅ डिमरी 30 जून 2021 को सेवानिवृत्त हो रहे है। जिलाधिकारी ने उनके कार्यों की प्रशसां करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वि/रा गिरीश चन्द्र गुणंवत समेंत अन्य चिकित्साधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।


