मुख्यमंत्री के सौ दिन रहे निराशाजनक :राजकुमार
देहरादून।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सरकार के आज सौ दिन पूरे हो गए है जिस पर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा है कि तीरथ सरकार के सौ दिनों की ही बात करें तो उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि राज्य की महंगाई दर को राष्ट्रीय महंगाई दर से भी आगे ले जाना बड़ी उपलब्धि है और दूसरे नंबर पर हरिद्वार में आरटीपीसीआर घोटाला है जो अगर पूरा खुल गया तो वो पहली उपलब्धि में गिना जा सकेगा।
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि इसके अलावा राज्य में कोरोना की दूरी लहर में मृतकों के आंकड़ा सात हज़ार पार व संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख छूने के करीब होना भी तीरथ राज की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर को त्रिवेंद्र सरकार के बराबरी पर कायम रखना भी तीरथ सिंह की उपलब्धि है। इसके अलावा राज्य में ब्लैक फंगस के इंजैक्शन व रैमिडिसेवर इंजैक्शन की कालाबाज़ारी, ऑक्सीजन व दवाओं तथा अस्पतालों में आईसीयू उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों की मौत भी तीरथ सरकार के खाते में ही जाती है वही प्रदेश में पेट्रोल,डीजल,गैस सरसों का तेल तथा सभी खाद्य पदार्थ के रेट में बढ़ोत्तरी होना सीएम की उपलब्धि है। राजकुमार ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के लोगों का निशुल्क टीकाकरण की घोषणा सरकार ने की थी परन्तु वो भी उपलब्ध नहीं हो पाया।

