आईएएस और पीसीएस के कार्यक्षेत्र में बदलाव
देहरादून।शासन ने छः आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किये बदलाव।
आईएएस आशीष कुमार चौहान से प्रबंध निदेशक परिवहन निगम की जिम्मेदारी हटाई गई। अभिषेक रोहिल्ला से एमडी कुमाऊँ मंडल विकास निगम की जिम्मेदारी हटाई गई है उनको प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम बनाया गया ।आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल से एमडी केएमवीएन बनाए गया। आईएएस वरुण चौधरी को मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया ।आईएएस संदीप तिवारी को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया।आईएएस अंशुल सिंह को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर का स्थानांतरण निरस्त किया गया ।पीसीएस ललित मोहन रयाल से आयुक्त गन्ना व चीनी काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया। पीसीएस हंसा दत्त पांडे को आयुक्त गन्ना व चीनी मिल काशीपुर बनाया गया।



