उत्तराखण्ड प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 पी.पी. ध्यानी ने राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से की मुलाकात
देहरादून।राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से उत्तराखण्ड प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 पी.पी. ध्यानी ने राजभवन देहराद ून में शुक्रवार को मुलाकात की। कुलपति डाॅ0 पी.पी. ध्यानी ने विश्वविद्याल
द्वारा छात्रों की आॅनलाइन परीक्षा प्रक्रिया में विशेष फीचर से युक्त साॅफ्टवेयर के माध्यम से बीटेक की परीक्षायें सफलतापूर्वक संचालित किये जाने के सम्बद्ध में जानकारी दी।
कुलपति डाॅ0 पी.पी. ध्यानी ने राज्यपाल को बताया कि आॅनलाइन लाइव सब्ज ेक्टिव एक्जाम के जरिये बीटेक की परीक्षा करायी जा रही है। परीक्षा अवधि में वि.वि से सम्बद्ध सभी काॅलेज के 30 छात्रों पर सुपरविजन से ंटर, सुप्रिटेडट का छात्रों व उसक े कक्ष की लाइव वीडियो तथा स्टिल फोटोग्राफ्स प्राप्त होते रह ंेगे। छात्रों की प्रत्येक हलचल व गतिविधि पर प्रोक्टर की निगरानी रहेगी। पूरी परीक्षा अवधि 03 घण्टे की है जिसमें छात्र सब्ज ेक्टिव पैर्टन पर परीक्षा दे रहे हैं।
परीक्षा को पूर्णतः नकल विहिन बनाये जाने के लिए रियल टाइम लाइव निगरानी रहेगी। छात्र के अनुचित साधन का प्रयोग करने पर चेतावनी दी जायेगी। जिसका पालन न करने पर छात्र आॅनलाइन परीक्षा से लाॅग आॅउट किया जा सकता है।
राज्यपाल ने उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय व कुलपति की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य वि.वि को भी छात्रों के भविष्य व परीक्षा मानकों, पारदर्शिता को बनाये रखने के लिए प्रौद्योगिकी वि.वि की इस आॅनलाइन परीक्षा प्रणाली को अपनाना चाहिए।
छात्रों को भी इस प्रक्रिया के माध्यम से परीक्षा देने पर अध्ययन व अभ्यास बना रहेगा। आॅनलाइन लाइव सब्ज ेक्टिव परीक्षा प्रणाली छात्रो में परीक्षा के नियमों का पालन करने व परीक्षाओं को गंभीरता से देने के लिए प्रेरित करेगी।
.

