लाकडाउन में ढिलाई मिलते ही पहाड़ी मार्गो में ओवरलोडिंग के मामले सामने नजर आते
रिपोर्ट कृष्णा
घनसाली। लॉकडाउन में ढील मिलते ही घनसाली क्षेत्र से सटे पहाड़ी मोटर मार्गों में ओवरलोडिंग के मामले लगातार नजर आ रहे हैं यात्री अपनी जान को जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
वाहन चालक सुरक्षा मानकों को दरकिनार करते सवारियों की ओवरलोडिंग कर रहे है ।
आपको बताते चलें कि पहाडी संकरे मोटर मार्गो पर इस तरह से सफर करना कई बार दुर्घटनाओं को न्योता दे चुका है जिसमें कई परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है इस पूरे मामले पर पुलिस कहना है कि उनके द्वारा लगातार वाहनो की चेकिंग चल रही है।परन्तु वाहन चालक सुरक्षा मानको की अनदेखी करते हुऐ यात्रियों को सफर करा रहें है।

