मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रेस से की वार्ता ,एजेंडा की प्रथामिकता गिनाई
नई दिल्ली।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में मीडिया के साथ वार्ता की ।उन्होंने कहा कि वे एक सैनिक पुत्र हैं बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि के मुख्य शिविर में काम करने का अवसर देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों का आभार प्रकट किया ।
उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्र मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के विकास के प्रोपोज़लों को उनके रखा है जिसमे आश्वासन दिया गया है कि उन सब को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सस्ती और 24 घंटे बिजली मिलने पर उपलब्ध कराने पर लगातार कार्य किये जा रहे है।उन्होंने कहा कि कांवड़ श्रद्धा और आस्था का विषय है और आस्था का विषय भगवान से जुड़ा होता है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि किसी भी कीमत पर लोगों की जान का खतरा ना हो, किसी की भी जान ना जाए और हम किसी को भी जान का खतरा नहीं होने देंगे ।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जब से केंद्र में सरकार बनी है ।उत्तराखंड में जो काम हुए हैं वह स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी नहीं हुए हैं ।प्रदेश भर में सड़कों का जाल बिछा है इन विपरीत परिस्थितियों में भी गरीबों को राशन देने की योजना चल रही है। वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है ।मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 साल के कार्यकाल में मेरे से पहले जो मुख्यमंत्री हैं उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है उन्हीं कामों को हम आगे बढ़ाएंगे । जो काम पूरे नहीं हुए हैं रह गए हैं हम उनको पूरा करेंगे ।
उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि जितने शिलान्यास हुए हैं हर किसी का हम लोकापर्ण करेंगे ।जो हमारी सरकार ने शुरू किए हैं हम उन कामों को पूरा करेंगे। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में हमने पहली कैबिनेट में भर्ती निकालने के लिए प्रस्ताव लाने के साथ ही स्वरोजगार के माध्यम से भी ला को रोजगार सृजन करने का भी काम करेंगे ।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को साथ लेकर उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे ।उन्होंने कहा कि हमारे सामने केवल चुनौती हैं उत्तराखंड को आगे ले जाने की। हमारा विकास का एजेंडा है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा उत्तराखंड के अंदर जो काम किए हैं उन्हें घर घर तक पहुंचाना । हमारी सरकार द्वारा जो योजनाएं शुरू की गई है उनको पूरा करना लोगों को रोजगार देने के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना हमारा एजेंडा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सरकार के रूप में नहीं सरदार के रूप में काम करें या हमारा एजेंडा है ।

