HTML tutorial
HTML tutorial

दीपक जोशी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष पुलिस के एसीपी सम्बंधित ग्रेड वेतन 4600 की अनुमन्यता कराये जाने की बात रखी

दीपक जोशी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष पुलिस के एसीपी सम्बंधित ग्रेड वेतन 4600 की अनुमन्यता कराये जाने की बात रखी
Spread the love

देहरादून। प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन दीपक जोशी ने पुलिस के एसीपी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण मामले पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल के समक्ष ग्रेड वेतन 4600 की अनुमन्यता कराये जाने की बात प्रमुखता से रखी ।जिस पर मंत्री ने स्वयं की अध्यक्षता मे गठित समिति की 23 जुलाई को आहूत बैठक मे पुलिस के साथियो के पक्ष मे कोई रास्ता निकालकर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया ।

प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि पुलिस के साथियो का कोई संघ नही है तथा न ही उन्हे किसी संघ के फोरम से अपनी बात रखे जाने की स्वतन्त्रता है इसलिये पुलिस के साथियो के दर्द का स्वतः संज्ञान लेकर प्रकरण के समक्ष सम्पूर्ण पक्ष रखा गया है। ताकि कोविड काल मे प्रदेश के आम जनमानस की सुरक्षा एवं राहत कार्य मे अपना सम्पूर्ण योगदान व सेवा करने वाले हमारे प्रदेश के सुरक्षा प्रहरियों को किसी प्रकार का कोई वित्तीय नुकसान न हो तथा उन्हे पूर्व मे अनुमन्य एसीपी के रूप मे ग्रेड वेतन 4600 का लाभ मिलता रहे।

देवभूमि खबर

Related articles