कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के शिष्ट मंडल ने सीएम से की मुलाकात
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में राज्य आन्दोलनकारियो की कल देर रात मुख्यमन्त्री से वार्ता संपन्न हुई।
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संगठन के बैनर तले क्रांति दिवस पर 08-अगस्त को अपनी 09-सूत्रीय मांगो को लेकर राज्य आंदोलनकारियो ने मुख्यमन्त्री आवास कूच किया था। सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरी सभा में आश्वासन दिया था कि अगले दिन में मुख्यमन्त्री से वार्ता करवाऊंगा। देहरादून के अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बताया कि सोमवार देर सायं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने वायदे के अनुसार एक शिष्टमंडल को वार्ता में शामिल होने के लिए बुलाया और अपने साथ मुख्यमन्त्री आवास पहुंचे।
देर रात वार्ता के दौरान मुख्यमन्त्री ने सभी राज्य आन्दोलनकारियो का खड़े होकर अभिवादन करते हुए राज्य आन्दोलनकारियो के मसलों पर जानकारी होने की बात दोहराई।
राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों जगमोहन सिंह नेगी व प्रदीप कुकरेती व यशवंत रावत ने शिष्टमंडल के साथ बिन्दुवार अपनी मांगो से मुख्यमन्त्री को अवगत कराया और निवेदन किया कि वह तत्काल सर्वप्रथम आन्दोलनकारियों की नौकरी को बचाने हेतु 10% के लिए एक अध्यादेश जारी करने की मांग की जिस पर उन्होने अपने अधिकारी को गृह सचिव आनन्द वर्द्धन से वार्ता हेतु लिखने को कहा।
वीरेन्द्र पोखरियाल व रामलाल खंडूड़ी ने समान पेंशन पट्टा व बढ़ोतरी के साथ ही चिन्हीकरण के मसले पुनः निस्तारण की बात की। विक्रम भण्डारी व बाल गोविन्द डोभाल द्वारा मुख्यमन्त्री से भू कानून/लोकायुक्त व समूह ग में रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक व परिसीमन आदि जैसे मुद्दे पर चर्चा की।
मुख्यमन्त्री ने राज्य आन्दोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि उक्त प्रकरण उनके संज्ञान में है ।वे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बैठकर समस्या का हल पर बातचीत करेंगे। आन्दोलनकारी शिष्टमंडल ने पुनः मुख्यमन्त्री से स्वतंत्रता दिवस 15-अगस्त को घोषणा करने करने की मांग की है ताकि राज्य आन्दोलनकारियों का सरकार के प्रति विश्वास बना रहे। मुख्यमन्त्री ने इशारा करते हुए कहा कि आन्दोलनकारियों के मामले में गणेश जोशी लगे है।
वार्ता के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी राज्य आन्दोलनकारियो को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
शिष्टमंडल में जगमोहन सिंह नेगी, यशवंत रावत, वीरेन्द्र पोखरियाल, बाल गोविँद डोभाल, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, विक्रम भण्डारी, पूनम नौटियाल, वेद प्रकाश शर्मा, डी एस गुंसाई, विनोद असवाल एवं सुमन भण्डारी आदि मुख्य रूप से उउपस्थित रहे।


