HTML tutorial
HTML tutorial

अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले बाबा जसवंत सिंह रावत का देश सदा ऋणी रहेगा: अजय भट्ट

Spread the love

देहरादून ।केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन आज प्रातः देहरादून के चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल पर अमर बलिदानी बाबा जसवंत सिंह रावत की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की ।

इस अवसर पर अजय भट्ट ने कहा की मातृभूमि पर अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले बाबा जसवंत सिंह रावत का देश सदा ऋणी रहेगा ।

तत्पश्चात भट्ट ने कौलागढ़ जाकर कारगिल शहीद बाबा जसवंत सिंह रावत के परिजनों से भेंट की|

इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ यात्रा संयोजक पुष्कर काला, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पूर्व दायित्वधारी शिवप्रसाद मंमगाई ,भाजपा नेता प्रताप चौहान आदि साथ रहे |

कौलागढ़ के बाद जन आशीर्वाद यात्रा रायपुर विधानसभा स्थित रिस्पना पुल पहुंची जहां विधायक उमेश शर्मा काऊ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया |

रिस्पना पुल के बाद जन आशीर्वाद यात्रा डोईवाला विधानसभा के मोहकमपुर फ्लाईओवर पर पहुंची जहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत महापौर सुनील उनियाल गामा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट देहरादून जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री का अभिनंदन किया|

देवभूमि खबर

Related articles