उत्तराखंड क्रांति दल ने किया विधानसभा कूच, पुलिस ने बैरिकेट लगा रोका
देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल क़ी विधानसभा घेराव रैली दल के केंद्रीय अध्यक्ष श्री काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व मे पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून से प्रिंस चौक, रेसकोर्स चौक, आराघर चौक, धर्मपुर चौक होते हुए एल आई सी होते हुए विधानसभा के लिए कूच किया, पुलिस प्रशासन द्वारा रिस्पना पुल बेरीकेट मे रैली को रोक दिया गया।
रैली को सम्बोधित करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य को हमने बड़े संघर्षो और शहादंतों के बदौलत मिला हैं।भारतीय जनता पार्टी ने राज्य पुर्नगठन विधेयक मे 26 संसोधन जो राज्य विरोधी रहे हैं जिसमें आज भी उत्तर प्रदेश के हाथों राज्य कि संपत्ति पड़ी हैं, डबल इंजन कि सरकार होने के बावजूद परिषम्पतियों का बटवारा अधर मे लटका हैं ।उन्होंने कहा कि राज्य के बने इन 21वर्षों मे राज्य को भू माफियों के हवाले कर चुके हैं, बेहतशा राज्य कि जमीने बिक चुकी हैं।एक सशख्त भू क़ानून अभी ताक कोई सरकार नहीं बना पायी जिससे कि राज्य कि जमीनों को बाहरी लोगो से बचाया जाय सके। राज्य बनने के बाद मूल निवास और मूल निवासी कि पहचान नहीं हो पायी, उक्रांद मूलनिवास 1950 लागू करने की मांग करते हैं।बेरोजगारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी को लेकर श्वेत पत्र जारी कर बेरोजगारी के आंकड़ों को सार्वजानिक करें। आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी मे 10% आरक्षण के लिए नया अध्यादेश लाये। आंदोलनकारियों की समान पेंशन की मांग दल करता हैं।प्रशिक्षित बेरोजगारों को अविलम्ब रोजगार उपलब्ध कराया जाय।सरकारी रिक्त पदों की भर्तियों की मांग दल करता हैं। आगामी विधानसभा चुनाव मे उक्रांद अपनी सरकार बनाएंगी व राज्य की जो परिकल्पना की थी व शहीदों के स्वपनों का उत्तराखंड के लिए दृढ संकल्प हैं।
रैली मे दल मे श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार, श्री बी डी रतूड़ी, हरीश पाठक,सुरेन्द्र कुकरेती,शिवानंद चमोली,ओमी उनियाल,देवेंद्र कांडवाल, डी डी जोशी, मोहन काला, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर रावत, आनंद सिलमाना, प्रताप कुंवर, किशन मेहता, प्रताप शाही, भानु जोशी, कुंदन बिष्ट, रविन्द्र वशिष्ठ, चौधरी विजेंद्र,मोहन उपाध्याय,महेन्द्र रावत, शांति भट्ट,सत्यप्रकाश सती, किशोरी नंदन डोभाल,देवेंद्र चमोली, एन के गुसाई,विजय बौडाई,श्रीमती सरिता पुरोहित, रेखा मिंया, राजेंद्र प्रधान प्रमिला रावत, शकुंतला रावत,मीनाक्षी घिल्डियाल, सरला खंडूरी,दीपक रावत, किरन रावत, कश्यप शिवप्रसाद सेमवाल,सुलोचना इष्टवाल, सविता, कपिल डोभाल,राजेंद्र बिष्ट, पान सिंह रावत,अरबिंद बिष्ट, समीर मुंडेपी, सुरेश जुयाल हरीश भट्ट,दिनेश नेगी, कमलकान्त, उत्तम रावत, सीमा रावत, राजेश पैन्यली, सोमेश बुढ़ाकोटी, मनमोहन पंत, अभिषेक बहुगुणा, गणेश काला, वीरेंद्र रावत, दीपक मधवाल, अनिरुद्ध काला, मोहनी बंगारी, राजेश्वरी रावत, सीमा रावत, बी सी रावत, आनंद ताड़ियाल, युद्धबीर चौहान,कैलाश भट्ट, अनिल डोभाल, विनीत सकलानी, विपिन रावत, केंद्रपाल तोपवाल,राजेंद्र नौटियाल, देवेंद्र रावत, सुरेश आर्य, विष्णु कांत शुक्ला, सुमित डंगवाल, संजय बहुगुणा, आनंद सिंह असगोला, जब्बर सिंह पावेल, कुंवर सिंह राणा, अब्बल सिंह भंडारी, केडी जोशी, अनिरुद्ध काला,शशि नेगी, नरेश बोनथीयाल, हेमंत नेगी, शांति चौहान, अशोक नेगी,समीर मुखर्जी, डॉ वीरेंद्र सिंह, मीणा थपलियाल, तारदेवी, सरिता गुसाई, कमला आर्या,शांति चौहान, सरोजनी ममगईं, मंजू रावत, प्रशांत भट्ट, इंद्रपाल रौथान, निर्मला भट्ट, बचन दाई, बीना नेगी,आदि थे।

