HTML tutorial
HTML tutorial

पार्टी को बूथ और वार्ड स्तर तक कैसे मजबूत किया जाये कांग्रेस ने किया मंथन

पार्टी को बूथ और वार्ड स्तर तक कैसे मजबूत किया जाये  कांग्रेस ने किया मंथन
Spread the love

देहरादून। राजपुर विधानसभा संगठन की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आज कांग्रेस भवन में आहूत की गयी जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सह प्रभारी दीपिका पांडे और कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने शिरकत की।बैठक में पार्टी को बूथ और वार्ड स्तर तक कैसे मजबूत किया जाये इस पर चर्चा की गयी साथ ही पार्टी को आगामी चुनाव में किस तरह से मजबूत किया जाये इसके लिए कार्यकर्त्ता से सुझाव भी लिए और कार्यकर्ताओं को उचित टिप्स भी दिए गए।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा की समीक्षा की जा रही है वही बूथ स्तर तक संगठन और पार्टी मजबूत हो इसके लिए रणनीति बनायी गयी इसके अलावा पार्टी में रिक्त पदों को भरने के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं के सुझाव भी इस बैठक में साझा किये गए। बेहड़ ने कहा की आज प्रदेश में महंगाई चरम पर है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है वही भर्स्टराचार का बोलबाला है इतना ही नहीं आज प्रदेश हड़ताली प्रदेश बनकर रह गया है कर्मचारियों की समस्याएं जस की तस है इन्ही सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस चुनाव में जनता के बीच जाएगी और मिशन 2022 को फतह करेंगे।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज बीजेपी के शासनकाल में देश ओर प्रदेश मे महिलाओं पर अत्याचार बढ़े है, महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है,गैस,तेल,खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है,लेकिन सरकारें इस पर अंकुश नही लगा पा रही है साथ ही बेरोजगारी को कैसे कम किया जाये सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है उधर किसान,व्यापारी वर्ग आज परेशान है इसके अलावा मलिन बस्तीवासियों को मालिकाना हक दिए जाने पर सरकार गंभीर नहीं है वही कोरोना से हज़ारों मौत प्रदेश में हो गयी लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस योजना मृतक आश्रितों के लिए नहीं बनायी गयी आज रिस्पना,बिंदाल नदियों में बाढ़ आ गयी लेकिन सरकार मशीनरी सुस्त पड़ी है। राजकुमार ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर आज बैठक में चर्चा भी की गयी और आगामी चुनाव में इन सब मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और कांग्रेस बीजेपी सरकार की पोल खोल कर रहेगी।

बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव आशा टम्टा, सोम प्रकाश वाल्मीकि, राजपुर विधानसभा प्रभारी जगदीश धीमान, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ विजेंद्र पाल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, राजेन्द्र खन्ना, देवेन्द्र सिंह, पार्षद अर्जुन सोनकर,निखिल कुमार, भूपेंद्र बिष्ट, अशोक कोहली, दीपा चौहान, देवेन्द्र कौर, सुनील बांगा, नीरज नेगी, जहांगीर खान, विवेक चौहान, विकास नेगी, मलकीत, दीपक थापा, राम कपूर, शेखर कपूर, मौजूद रहे l

देवभूमि खबर

Related articles