देहरादून । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज सीएम आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, गीतकार एवं लेखक श्री प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश में फिल्म निर्माण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।