मुख्यमंत्री ने समीक्षा अधिकारी संघ द्वारा आयोजित फिजियोथेरेपी कैम्प की सराहना की, संघ के सदस्यों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने समीक्षा अधिकारी संघ द्वारा आयोजित फिजियोथेरेपी कैम्प की सराहना की, संघ के सदस्यों को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून।समीक्षा अधिकारी संघ के सहयोग से आज सचिवालय परिसर मे एपीजे अब्दुल कलाम भवन के भूतल ग्लास हॉल में विजन इंडिया चैरिटेबल संस्था के माध्यम आयोजित फिजियोथेरेपी कैंप में 195 कार्मिकों ने कोरिया की आधुनिक मशीनों से थेरैपी का लाभ लिया।

सचिवालय मे आयोजित कार्यक्रम में समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एव सचिवालय संघ के पूर्व महासचिव राकेश जोशी ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री बुके देकर गर्म जोशी से स्वागत किया । मुख्यमंत्री ने समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली ,सचिवालय संघ के पूर्व महासचिव राकेश जोशी एव विजन  इंडिया रेती सेंटर संस्था के सचालक वीर सिंह राजपूत प्रदीप कुमार गौरव शर्मा रजनीश नयन प्रीति ठाकुर अपर्णा ठाकुर निकिता सपना एवं प्रिया को इस पुनीत कार्य हेतु सराहना की एवं संस्था के सभी सदस्यों को सम्मानित किया ।

कोरोना महामारी को मध्य नजर रखते हुए कार्मिको को फिजियोथेरेपी हेतु स्लॉट आवटन किये।जिससे सुचारू रूप से लगभग 195 कार्मिकों ने इसका लाभ लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि सचिवालय की कार्यप्रणली श्रमसाध्य है ।ज्यादातर कार्मिक कंप्यूटर/डेस्क पर काम करने एव बदलती जीवनशैली के कारण सर्वाइकल सपीडिलेसिस एव स्लिप डिस्क से ग्रसित है। इस तरह के स्वाथ्य कैम्प से सचिवालयकर्मी लाभान्वित होगे।

गौरतलब है कि सचिवालय संघ के पूर्व महासचिव राकेश जोशी एवं उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles