आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा आयोजित की गयी “ वॉकथॉन”
देहरादून।आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे सम्पूर्ण भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव- भारत सरकार की एक पहल है जो प्रगतिशील भारत के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में सभी 100 स्मार्ट शहरों में अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने हेतु शहरों को प्रोत्साहित करने के लिए है।
इसी क्रम में आज प्रातः 08 बजे गाधीं जयन्ती व आजादी का अमृत महोत्सव के सुअवसर पर देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य न केवल देहरादून के नागरिकों को आजादी के महत्व को प्रदशित करना था तथा उनको बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी था। साथ ही साथ देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा यह संदेश भी जनमानस तक पहुचाने का प्रयास किया गया कि अधिक से अधिक नॉन मोटराईस्ट ट्रांसपोट का प्रयोग किया जाए तथा अधिक से अधिक नागरिकों द्वारा शहर में जो फुटपाथ है उनका प्रयोग चलने हेतु किया जाए और अपने रोजमर्रा के यात्रा के व्याहार मे परिवर्तन करते हुए अधिक से अधिक सार्वजनीक यातायात सुविधा का प्रयोग किया जाए। इससे न केवल शहर में यातायात की समस्या से निदान मिलेगा अपितु प्रयावरण के दृष्टिकोण से भी यह समय की जरूरत है।वॉकथॉन
इस अवसर पर देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 के सभी अधिकारी थे।

