HTML tutorial
HTML tutorial

एन एस यू आई के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत व विश्वविद्यालय के खिलाफ की नारेबाजी

एन एस यू आई के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत व विश्वविद्यालय  के खिलाफ की  नारेबाजी
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ विश्वविद्यालय परिसर में एन एस यू आई के छात्रों ने कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव व परीक्षा फल शीघ्र घोषित किये जाने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नारेबाजी के दौरान छात्रों का कहना है भाजपा सरकार जानबूझकर चुनाव नही करा रही है।
नारेबाजी के दौरान छात्रों का कहना था जो साथ नही है चूड़ी पहन लें हाथ में, धन सिंह रावत हाय हाय नारे लगाये गये।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विशाल भोजक ने कहा कि प्रवेश परीक्षा में विलंब व परीक्षा फल देरी से घोषित किए जा रहे हैं जिससे छात्रों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द परीक्षा फल घोषित नहीं किए गए व छात्र संघ चुनाव संपन्न नहीं कराये गए तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो एचसीएस बिष्ट ने कहा है कि आगामी 10 दिसंबर तक सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। इस दौरान दर्जनों एन एस यू आई के छात्र मौजूद रहे।

बाईट।जिला अध्यक्ष एन एस यू आई विशाल भोजक।

देवभूमि खबर

Related articles