HTML tutorial
HTML tutorial

कल आईएमए पासिंग आउट परेड के दिन यातायात को किया गया है डाइवर्ट ,देखें यातायात प्लान

कल आईएमए पासिंग आउट परेड के दिन यातायात को किया गया है डाइवर्ट ,देखें यातायात प्लान
Spread the love

देहरादून।महामहिम राष्ट्रपति, के जनपद देहरादून भ्रमण, आईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान यातायात को डाइवर्ट किया गया है।

 वीवीआईपी के प्रस्थान के समय जौलीग्राण्ट एयरपोर्ट, भानियावाला तिराहा, रिस्पना, रायपुर, ई0सी0 रोड़, न्यू कैन्ट रोड, विजय कॉलोनी पुल, राजभवन, सीएम आवास तिराहा, जीटीसी हैलीपेड, गढी कैन्ट चौक, कौलागढ चौक, एफआरआई क्षेत्रान्तर्गत, बल्लुपुर चौक, आईएमए क्षेत्रान्तर्गत आदि समस्त वीवीआईपी मार्गों पर यातायात डायवर्ट / जीरो जोन रहेगा ।

  1. आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान दिनांक 11.12.2021 को समय प्रातः 06.00 बजे से 15.00 बजे तक यातायात डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगाः-

 देहरादून की ओर से बल्लूपुर चौक होते हुए विकासनगर / प्रेमनगर / सेलाकुई जाने वाले समस्त वाहनों को जीएमएस रोड से सेंट ज्यूड चौक होते हुए शिमला बाई पास से भेजा जाएगा ।
विकासनगर से देहरादून की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा । जिससे उक्त यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा ।

सेलाकुई / भाऊवाला / सुद्धोवाला से देहरादून आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को धूलकोट तिराहे से डायवर्ट कर सिंघनीवाला होते हुये नया गांव की ओर भेजा जायेगा ।

प्रेमनगर से देहरादून आने वाले सभी वाहनों को प्रेमनगर से मीठी बेरी की ओर से दरु चौक-गोरखपुर तिराहा-बडोवाला रोड- शिमला बाईपास की ओर भेजा जायेगा ।

—-डायवर्ट प्वाइंट:—-
• बल्लूपुर
• कमला पैलेस
• सेंट ज्यूड्स चौक
• पंडितवाड़ी
• प्रेमनगर
• सुद्धोवाला
• धूलकोट
• धर्मावाला
• हरबर्टपुर

अतः देहरादून शहर विशेषकर प्रेमनगर / सेलाकुई / विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले आम जन से अपील है कि वीवीआईपी आगमन / विधानसभा सत्र / आई0एम0ए0 पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत असुविधा से बचने के लिए चौपहिया वाहनों का प्रयोग कम से कम करते हुए दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, साथ ही यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें ।

देवभूमि खबर

Related articles