कुमाऊॅ के 29 विधानसभा क्षेत्रों में 29 विकास एंव जनसुझाव रथों के एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा:मुख्यमंत्री

कुमाऊॅ के 29 विधानसभा क्षेत्रों में 29 विकास एंव जनसुझाव रथों के एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा:मुख्यमंत्री
Spread the love

हल्द्वानी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक वरिष्ठ काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने ऊंचापुल रामलीला मैदान से कुमाऊं क्षेत्र में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए विकास एवं जन सुझाव रथ/एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचे और वे इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है। कुमाऊॅ के 29 विधानसभा क्षेत्रों में 29 विकास एंव जनसुझाव रथों के एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने कहा कि कुमाऊॅ की विधानसभा हेतु 29 गढवाल क्षेत्र हेतु 41 रथ 16 दिसम्बर को देहरादून से भेजे जायेगे। उन्होेने कहा इन रथों के माध्यम से विकास कार्यो एंव लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्र के अतिंम छोर तक पहुॅचाई जायेगी वही रथों के माध्यम से जनता के सुझाव भी लिये जायेगे तांकि जनता के सुझाव आधार पर आगे की योजनायें बनाई जायेगी। काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चौहमुखी विकास हुआ है वही नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इस अवसर जिलापंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, उपाध्यक्ष आनन्द दरम्वाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदीप जौनोटी, सुरेश भट्ट, महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, सलाहाकार राजू बिष्ट, पीआरओ मुख्यमंत्री दिनेश आर्या, हेमन्त द्विवेदी, शंकर कोरंगा, अनिल कपूर डब्बू, गजराज बिष्ट, प्रकाश रावत, ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रमोद रौतेला, गोपाल रावत, दीपक मेहरा, दीपा कन्याल, कमन नयन जोशी, प्रताप बोरा, नवीन भट्ट, सुरेश गौड, भुवन भट्ट, भुवन जोशी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सहित अनेक गणमान्य व अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles