कैबिनेट के अतिरिक्त मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव लेंगे निर्णय
देहरादून ।कैबिनेट के अतिरिक्त मुख्यमंत्री लेंगे महत्वपूर्ण निर्णय ।आखिर क्या है वो निर्णय।
- पी.आर.डी. कर्मियों को 300 दिन रोजगार देने के संबंध में मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे।
- लो.नि.वि. संविदा कर्मियों के संबंध मे मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे।
- पुलिस के ग्रेड-पे के संबंध में मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे।
- धनौल्टी के कैम्पटी, सिया गांव, बंगलो की कांडी क्षेत्र में लोगों द्वारा 20-25 वर्षों से बनाये गये व्यावसायिक/आवासीय भवनों के मालिकाना हक देने के संबंध में मुख्य सचिव रिपोर्ट देंगे।
- बाजपुर चीनी मिल में मृतक मजदूर के आश्रितों द्वारा मृतक आश्रित के तौर पर नौकरी के संबंध में मुख्य सचिव रिपोर्ट देंगे।
- बंद पड़ी सितारगंज चीनी मिल के पुनः चालू करने के लिये मुख्य सचिव रिपोर्ट देंगे।
7.एल टी में 25% पद वृद्धि के सम्बंध में मुख्य सचिव रिपोर्ट देंगें।

