प्रशिक्षित पीआरडी जवानों का धरना आज चौतिसवें दिन भी जारी : रक्षा मोर्चा
देहरादून। ग़ांधी पार्क में पीआरडी जवानों ने नववर्ष पर सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर माला अर्पण कर किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष इं० डीपीएस रावत ने कहा कि सरकार जल्द पीआरडी जवानों की मांगों को पूरा कर शासनादेश जारी करे।
इं० डीपीएस रावत ने कहा कि पीआरडी जवान अपनी मांग के लिये पिछले एक महीने से संघर्ष कर रहे है लेकिन सरकार ने अभी तक कोई भी शासनादेश जारी नहीं किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई सरकार आई और गई लेकिन किसी भी सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिये कोई खास नीति नहीं बनाई।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, गोपाल सिंह तोमर, किशन रावत ,हरीश, सरिता ,सुनील चौहान, सावित्री धर्मा ,सीमा , जितेंद्र, मोहर सिंह , नवीन सिंह, रोशन, विजेंद्र सिंह ,विजेश कुमार ,यशपाल, दिलावर सिंह ,मुकेश चौहान ,अर्जुन नेगी , महेंद्र सिंह चौहान सहित समस्त पीआरडी जवान उपस्थित थे।

