पलटन बाजार से दर्शनी गेट तक के व्यापारियों के छज्जों को स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जाने की स्वीकृति देने पर व्यापार मंडल ने जताया आभार

पलटन बाजार से दर्शनी गेट तक के व्यापारियों के छज्जों को स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जाने की स्वीकृति देने पर व्यापार मंडल ने जताया आभार
Spread the love

देहरादून।।पलटन बाजार से नीचे दर्शनी गेट तक के दुकानदारों के छज्जों को बनाने की स्वीकृति देने पर व्यापारियों ने पुष्प गुच्छ देकर जिलाधिकारी राजेश कुमार का आभार प्रकट किया ।

आज जिलाधिकारी के आवास पर आयोजित बैठक मे मेयर श्री सुनील उनियाल गामा , विधायक श्री खजान दास , दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री पंकज मैसोन एवम व्यापार मंडल के पद अधिकारियों के साथ पलटन बाजार से नीचे दर्शनी गेट तक के दुकानदारों के छज्जों को बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार द्वारा जल्द बाजार के सभी छज्जे स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जाने जिसके लिए 5 करोड़ रुपए की स्वीकृति स्मार्ट सिटी द्वारा देने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवम पदाधिकारियों द्वारा खुशी जताते हुए पुष्प गुच्छ देकर उनका आभार प्रकट किया

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा जो यह छज्जे बनाए जा रहे हैं उससे व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। पिछले डेढ़ साल से बिना छज्जों के जो परेशानियां बारिश के साथ अन्य दिक्कत्ते झेल रहे थे इससे व्यापारी वर्ग को जल्द ही निजात मिलेगी।

इस अवसर पर पंकज दीवान, विनय नागपाल, राकेश किशोर गुप्ता, हरीश विरमानी,विनीत मिश्रा,दिव्य सेठी, कार्तिक जेटली मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles