HTML tutorial
HTML tutorial

सरोवर नगरी में युवक की मिली लाश, गोली लगने से हुई मौत,पुलिस की तफ्तीश जारी

सरोवर नगरी में युवक की मिली लाश, गोली लगने से हुई मौत,पुलिस  की तफ्तीश जारी
Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज। नैनीताल ।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल ।सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल गोपाला सदन में एक युवक की लाश मिली है ।
जिसकी मौत गोली लगने से हुई है । गोली उसकी छाती में लगी है । उंसने खुद को गोली मारी है या उसकी हत्या की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है ।

शव विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर से बरामद हुआ है।
मृतक का नाम सौरभ पांडे बताया जा रहा है । यह युवक कौन है ? यहां कहाँ से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में अहम जानकारी मिल गई है । जिसका खुलासा कुछ देर में किया जाएगा ।

गृह स्वामी अनिल पांडे की नैनीताल में पत्नी व बच्चे रहते हैं । मृतक के समीप देशी तमंचा 315 बोर व उसके पास खोखा भी मिला है । घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह पता चला । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । लेकिन रात में गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों ने नहीं सुनी है । मृतक राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है । सम्भावना जतायी जा रही है फेसबुक में एकतरफा प्यार से जुड़ा हो सकता है ।

देवभूमि खबर

Related articles