थाना रायपुर पुलिस ने सिद्धार्थ लॉ कालेज के पास छात्रा को गोली मारकर उसकी हत्या कर फरार हुए अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार
देहरादून । थाना रायपुर पुलिस ने सिद्धार्थ लॉ कालेज के पास छात्रा को गोली मारकर उसकी हत्या कर फरार हुए अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया । अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
सिद्धार्थ लॉ कालेज के पास एक युवक एक युवती को गोली मारकर फरार की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा मौके पर पुलिस टीम द्वारा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से गम्भीर अवस्था में घायल पडी युवती को उपचार हेतु हीलिंग टच हास्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता श्री राकेश बंसल द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अभियुक्त आदित्य तोमर के विरूद्ध थाना रायपुर पर मु0अ0सं0: 109/22 धारा: 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए मृतक युवती के परिजनों को सूचना सभी थाना प्रभारियों को अभियुक्त के हुलिये से अवगत कराते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में तथा जनपद की सीमाओं पर स्थित अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्जीय बैरियरों पर प्रत्येक वाहन की सघन चैकिंग करने के निर्देश दिये गये। पुलिस द्वारा घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व तमंचा बरामद किया गया। किया गया।पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों से घटना के सम्बन्ध में आवश्यक पूछताछ की गयी, साथ ही सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा शिवगंगा एन्क्लेव के आस-पास के क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए शिवगंगा एन्क्लेव को जाने वाली रोड पर स्थित पुल से करीब 300 मीटर आगे एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम आदित्य तोमर पुत्र स्व0 अनिल तोमर बताया गया, मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना के समय इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
पुलिस टीम में श्री अमरजीत सिंह, थानाध्यक्ष रायपुर, 02: व0उ0नि0 आशीष रावत थाना रायपुर
03: उ0नि0 अर्जुन गुसाई, चौकी प्रभारी मयूर विहार, 04: उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी माल देवता, 05: उ0नि0 राजीव धारीवाल, चौकी प्रभारी बालावाला, 06: उ0नि0 रविन्द्र नेगी, उ0नि0 वेद प्रकाश, म0उ0नि0 भावना, म0उ0नि0 कविता, 07: ASI योगेन्द्र, ASI तेजपाल, ASI राजकुमार, ASI मनोज , 08: कां0 किशनपाल, कां0 गम्भीर, कां0 सौरभ वालिया, कां0 दीप प्रकाश, कां0 प्रेम, कां0 रमेश, कां0 मुकेश बंग्वाल, 09: म0कां0 शोभा, म0कां0 मनीषा,एसओजी: कां0 आशीष शर्मा, कां0 नवनीत आदि थे।
